ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पर पूर्णिया पुलिस का शिकंजा, 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार; 4 करोड़ की नशीली खेप बरामद

Spread the love

नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस की सख्ती एवं तत्परता ने आज चार महिला एवं दो पुरुष तस्कर को 2 किलो 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है । जिसका अनुमानित मूल्य तकरीबन चार करोड़ से अधिक है । दरअसल पूर्णिया पुलिस को स्मैक की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी । सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने एसडीपीओ धमदाहा के नेतृत्व में टीम गठित किया । टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टीकापट्टी थानाक्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान कर सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच कर रात्रि तकरीबन साढ़े 12 बजे पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया । जब कार की तलाशी ली गई तो कार में सवार चार महिला एवं दो पुरुष के पास से 2 किलो 130 ग्राम स्मैक बरामद की गई । इसके बाद स्मैक एवं कार को जप्त करते हुए सभी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।पूर्णिया के एएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ तस्करों की बड़ी गैंग को गिरफ्तार किया गया है । जिसमे कुछ तस्करों का आपराधिक इतिहास भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *