
पटना के बाढ़ इलाके में जहरीली शराब पीने से 4 लोगो की मौत के बाद पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पटना के खुशरूपुर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहाँ भारी मात्रा में शराब की खाली बोतले, ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के रैपर, स्प्रिट बरामद की गई है। इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।