कपाली अलबेला गार्डन में चाकूबाजी,एक युवक घायल 8-10 युवकों पर मारपीट का आरोप; CCTV में कैद हुई घटना

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलबेला गार्डन में सोमवार की रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना में एक युवक घायल हो गया,सूत्रों के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे 8 से 10 युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की,जिसके बाद चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है,घटना के बाद घायल युवक मौके पर ही पड़ा रहा,इसी दौरान एक स्थानीय युवक की नजर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी,स्थानीय युवक ने मानवता का परिचय देते हुए उसे पैसेंजर टेंपो की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है,बताया जा रहा है कि घटना पास में एक घर में अलबेला गार्डन के सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में पूरी घटना से जुड़े कई अहम दृश्य सामने आने की बात कही जा रही है, ऐसे में पुलिस के लिए CCTV फुटेज आरोपियों की पहचान और घटना की वास्तविकता सामने लाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है,घटना की सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है,पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है,पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी की घटना क्यों हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे,फिलहाल घायल युवक की स्थिति और घटना के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *