जयराम महतो विवाद पर पुलिस एसोसिएशन का बड़ा हमला, गिरफ्तारी और माफी की मांग; कहा—लड़ाई अब आर-पार की

Spread the love

धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस विवाद में बोकारो पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन भी खुलकर सामने आ गए हैं। बोकारो पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के नेताओं ने जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। नेताओं ने साफ कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस एसोसिएशन के नेता बाल्मीकि पाठक ने कहा कि जयराम महतो एक संवैधानिक पद पर हैं और ऐसे में उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने एक पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लोकतंत्र के सजग प्रहरी माने जाने वाले पत्रकारों के साथ भी उचित व्यवहार नहीं किया गया।

बाल्मीकि पाठक ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। एसोसिएशन ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग की है।
वही संगठन के नेताओं ने कहा कि गीता में भी श्री कृष्णा अर्जुन को यह उपदेश दिया था कि माफ करना और माफी मांग लेने वाला व्यक्ति महान होता है क्योंकि माफी हर कोई नहीं दे सकता है हम चाहते हैं कि जयराम महतो संगठन की मांग पर माफी मांगे आगे जो भी हमारे केंद्रीय अध्यक्ष का फैसला होगा उसे स्तर पर हम लोग आगे की रणनीति पर काम करेंगे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *