छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी को अन्नपूर्णा देवी ने घेरा

Spread the love

जेपीएससी और एसएससीएल परीक्षा में धांधली को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन 16 में दिन भी जारी है। अब से थोड़ी देर के बाद सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता होगी। इधर, केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। कोडरमा में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रांची में छात्रों के चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है और एक बार भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर एक भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने राहुल गांधी से सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्र देश के बच्चे नहीं है, उनकी मांगे क्या जायज नहीं है, परीक्षा में लेकर क्या छात्रों का आंदोलन उचित नहीं है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के मुद्दे पर नहीं बोलेंगे कर्नाटक और केरल के मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति सरकार और सरकार में शामिल दलों के नेताओं में थोड़ी भी संवेदना है, तो छात्रों की बातों को मनाना चाहिए और परीक्षा में धांधली की जांच होनी चाहिए।

अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *