सिद्धू-कान्हू स्कूल में चला नशा मुक्ति अभियान पुलिस व स्वाभिमान महिला कल्याण ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Spread the love

जमशेदपुर : डिमना रोड मानगो स्थित सिद्धू-कान्हू स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उलिडीह थाना एवं स्वाभिमान महिला कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव रीता शर्मा ने की।इस अवसर पर उलिडीह थाना प्रभारी, थाना के सब इंस्पेक्टर, थाना शांति समिति के सदस्य विनोद सिंह तथा स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान तथा नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव रीता शर्मा ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।
पुलिस पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में रीता शर्मा ने थाना प्रशासन, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *