सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला शव, पास में मिला देसी कट्टा

Spread the love

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सुबह जब ग्रामीण अपने घर से बाहर निकले तो सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं, शव के पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।
सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सुजीत यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव का रहने वाला था, जबकि लंबे समय से बुढ़ऊदिनचक में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रहा था। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *