सासाराम की युवती को राजस्थान में ₹2.5 लाख में बेचा, पुलिस ने छुड़ाकर दो आरोपियों को दबोचा

Spread the love

सासाराम जहां साढ़े तीन महीना पहले सासाराम की एक युवती को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया तथा उसे राजस्थान के झालावाड़ जिला में ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। पहले तो पुलिस इस मामले को गुमशुदगी समझ रही थी। लेकिन छानबीन में पूरे नेटवर्क के बारे में पता चला, तो सासाराम की नगर थाना की पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हुई और राजस्थान के झालावाड़ जिला के बकानी थाना के नानौर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तूफानी सिंह तथा पिंटू राठौर को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार की गई। साथ ही युवती को भी मुक्त करा लिया गया। बता दे की 7 अप्रैल 2026 को युवती के गुमशुदगी का मामला नगर थाने में दर्ज किया गया था। अनुसंधान में यह ज्ञात हुआ कि शादी के नियत से युवती को बहला फुसलाकर राजस्थान ले जाकर उसे ढाई लाख रुपया में बेच दिया गया है। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ- 1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान से दो लोगों को पकड़ा है। लेकिन इसका स्थानीय लिक की तलाश की जा रही है। लड़की को तो मुक्त कर लिया गया है। जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि जिन राज्यों में लिंगानुपात कम है। वहां के लोग शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश तथा बिहार में विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में कुछ स्थानीय गिरोह सक्रिय हो गया है जो इलाके की भोली भाली लड़कियों को बहला फुसला कर उसे दूसरे प्रांतों में बेच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *