
जमशेदपुर, जुगसलाई। वर्ष 2008 से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री श्याम प्रभु की भक्ति से जोड़ने वाली प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन मुख्य संरक्षक दीपक सोंथालिया जी के नेतृत्व में किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में श्री मनोज शर्मा को अध्यक्ष, श्री घनश्याम खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, श्री नीरज शर्मा को सचिव, श्री सुमित शर्मा को सह सचिव, श्री विमल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं श्री सौरभ अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
बैठक का प्रमुख आकर्षण आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम महोत्सव की घोषणा रही। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय इस विशाल धार्मिक आयोजन को भक्ति, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायकों एवं हजारों श्याम भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि श्री श्याम प्रभु की कृपा से संस्था सेवा, संस्कार एवं भक्ति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी उपस्थित सदस्य जितेंद्र धूत, संजय अग्रवाल,मनीष पुरोहित,पंकज शर्मा,चंदन शर्मा,राजकुमार मित्तल,जितेश अग्रवाल,रितिक खिरवाल, गौरव गोयल,जोनी भालोटिया, नीतिश गोयल,अनिकेत अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,गोविंद साबू,
नीरज शर्मा
सचिव
श्री श्याम गुणगान बाल मंडल