डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

Spread the love


जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप 27 जून की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चापड़ भी बरामद किया गया है।
सिटी SP ललित मीणा ने बताया कि , 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इससे पहले इस मामले में नामजद और अन्य कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी राहुल दुबे को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार राहुल दुबे कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ कदमा थाना सहित अन्य मामलों में भी केस दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *