थाना में रील बनाकर वायरल करना पड़ा महंगा, रांची पुलिस ने युवक को सिखाया सबक

Spread the love

सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए थाने के अंदर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। रांची के चुटिया थाना परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, साहिल महतो नामक युवक ने कुछ दिन पहले चुटिया थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी थाना प्रभारी पूनम कुजूर को मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना बुलाया।पुलिस ने युवक को अपनी गलती का एहसास कराने के लिए उसकी परेड कराई। बाद में युवक से पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान साहिल महतो ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।

पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्यालयों, विशेषकर थाना परिसर में बिना अनुमति वीडियो या रील बनाना अनुचित है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *