
जमशेदपुर एसपी कार्यालय में बीती रात एडीजी मनोज कौशिक और डीआईजी ने सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक की बैठक में दोनों जिले सरायकेला खरसवार जमशेदपुर के नए एसपी भी इस बैठक में शामिल हुए। एडीजी मनोज कौशिक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर उनके क्षेत्र में चलने वाले बार और पब की जांच कर एसडीओ को रिपोर्ट सौंपेंगे अनियमित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए बैठक के बाद एडीजी ने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है फरार आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी उनके खाता में आए के स्रोत को भी खागाल जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि किसी तरह की घटना की सूचना आने पर तत्काल कंट्रोल रूम द्वारा मॉनिटरिंग कर सूचना को रजिस्टर कर कार्रवाई की जांच की जाएगी।