
जमशेदपुर में एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली. इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. रात में पति एक पार्टी में गया था. इसी दौरान महिला ने अपने घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पति जब घर वापस लौटा तो महिला को फंदे से लटकता पाया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी का है. मृतका सोनी देवी (28) अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी. तीनों बच्चों के सोने के बाद महिला ने यह कदम उठाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारा गया. पति देव कुमार शर्मा का कहना था कि पत्नी की तबियत कुछ ठीक नहीं थी. सोनी देवी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी. सोनी देवी का मायका परसुडीह के सोपोडेरा में है. घटना से आसपास के लोग सदमे में है. सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे. परिजन शव को अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रहे है.
शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया
परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया. इसका आवेदन उनके द्वारा परसुडीह थाना में दिया गया. आवेदन में शव का पोस्टमार्टम ना कराने की बात लिखी है. पुलिस शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मायके पक्ष के लोगों ने भी इसका विरोध नहीं किया. सोनी देवी के भाई बबलू कुमार का कहना है कि देर रात जीजा ने घटना की जानकारी दी. उसने आत्महत्या क्यों की ये बता नहीं सकते. बहन की तबियत खराब होने की जानकारी नहीं थी. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम ना कराने की आवेदन दिया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है.