झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया ने विभिन्न मोहर्रम अखाड़ों का दौरा किया, अखाड़ा समितियों ने किया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर: मोहर्रम के पवित्र अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने जमशेदपुर के कई प्रमुख मोहर्रम अखाड़ों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा कमेटियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

विभिन्न अखाड़ों में पहुंचने पर सिमरन भाटिया का भव्य स्वागत किया गया। कमेटियों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर युवा नेता सिमरन भाटिया ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल रहा है। मोहर्रम का त्योहार हमें हक और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी शहरवासियों से शांति, अनुशासन और आपसी प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *