राँची पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

Spread the love

तमाड़ थाना क्षेत्र में एक सैलून दुकान की आड़ में चल रहे अवैध गांजे के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 3.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए सैलून संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तीजनाथ हजाम (उम्र 44 वर्ष), पिता – गोवर्धन हजाम के रूप में हुई है। वह तमाइ थाना क्षेत्र के ही देउड़ी गाँव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *