
पाकुड़ के हिरणपुर अंचल क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव स्थित बंद पड़े खदान में मंगलवार दोपहर नहाने गया एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी राम पहाड़िया (25 वर्ष), पिता सुबोध पहाड़िया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राम पहाड़िया दोपहर में खदान में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान खदान के किनारे उसका गमछा और कपड़े पड़े मिले. इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक खदान के पानी में डूब गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, अंचल अधिकारी मनोज कुमार तथा थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. प्रशासन द्वारा युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।