गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती नगर, गाड़ाबासा स्थित मदन चक्की के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।
, फ्रांसिस बाकची स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराए पर रहता था। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के मुताबिक, उसका विवाह परसुडीह के करणडेही क्षेत्र की एक युवती से होने वाला था। बताया जाता है कि वह पूर्व में भी वैवाहिक संबंध में रह चुका था, लेकिन बाद में वह संबंध टूट गया था।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनू पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। शादी की तैयारियों और अन्य खर्चों को लेकर वह काफी चिंतित रहता था। बताया जा रहा है कि उसने अपने परिचितों से कहा था कि आर्थिक व्यवस्था करने के लिए उसे अपनी मारुति डिजायर कार तक बेचनी पड़ सकती है। बाद में उसने अपनी गाड़ी लगभग दो लाख रुपये में बेच दी थी।

जानकारी के अनुसार, फ्रांसिस बाकची पूर्व में एयरबेस लॉजिस्टिक्स में कार्यरत था। इसके बाद वह गम्हरिया स्थित बीएमडब्ल्यू आईएसएल के यार्ड में काम कर रहा था।

मृतक अपने पीछे एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों का कहना है कि सोनू पिछले कुछ समय से तनाव में दिखाई देता था। मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को भी उपलब्ध कराई गई हैं।

फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
मृतक के भाई रॉबर्ट बाकची ने बताया कि, मेरे भाई ने मरने से पहले मेरी बहन को 2:30 बजे रात को मैसेज किया की मैं अपने परिस्थितियों से परेशान हो गया हूं इसीलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।
रॉबर्ट बाकची के अनुसार, हम लोगों में बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती थी कभी-कभी फोन या मैसेज से बातचीत हो जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *