
जमशेदपुर: शहर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते मौसम पूरी तरह बदल गया और शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
तेज हवा के कारण सड़कों पर चल रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना