जुबली पार्क गोलचक्कर के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल

Spread the love

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई।
हादसे में शामिल वाहनों में एक Kia कार (नंबर JH03F761) और दूसरी Maruti Suzuki Brezza (नंबर JH05DH4339) शामिल है। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *