बोकारो में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

Spread the love

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दुग्गल गेट स्थित जिओ टावर के समीप एक बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी सुदामा दास ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर शव बरामद किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *