
जमशेदपुर: तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में त्रिवेणी टावर, परसुडीह बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू और झालमुड़ी का वितरण कर आम लोगों के साथ जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामप्रसाद जायसवाल, रामसिंह मुंडा, कुसुम पूर्ति और नीलू मछुआ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।