
इस अवसर पर भालूबासा कांग्रेस कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए झारखंड यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने बताया कि 03 मई 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नेतृत्व में इंटक की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक इंटक लगातार मजदूरों के हक, अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी झारखंड यूथ इंटक, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में मजदूरों के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।
उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि समाज एवं देश के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और मज़दूर ही भारत की असली ताकत हैं।
सभा के दौरान युवा नेता अवतार सिंह एवं रवि शंकर सिंह को अतिथियों द्वारा माला पहनाकर झारखंड यूथ इंटक से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महासचिव विजय यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह, इंटक के सचिव एवं कोल्हान संगठन प्रभारी राणा सिंह, सरायकेला-खरसावां के इंटक जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी, यूथ इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडे, महासचिव रघुचंदन प्रधान, सचिव जितेंद्र सिंह, जयदीप कालिंदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मजदूर उपस्थित रहे।
