
सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 की रहने वाली शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं (बायो साइंस) में देश की टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है.
सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की छात्रा शांभवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.
शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल में फिजिक्स की शिक्षिका सिस्टर स्टेफी ए.सी.हैं. उन्होंने कहा कि परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल ही उनकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है.
शांभवी वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही हैं और उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे शहर का नाम भी रोशन हुआ है. शांभवी की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं.
