प्रसूता ने अस्पताल के बाहर सीढ़ी पर ही दिया बच्चे को जन्म, आधा घंटा बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन!

Spread the love

अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में एक महिला ने अस्पताल के बाहर सीढ़ी पर बच्चें को जन्म दिया, यह नजारा उस समय आश्चर्यचकित कर देने वाला था। घर पर लेबर पेन उठने के बाद वह ऑटो से इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंची। जहां अचानक लेबर पेन उठने के बाद उसने वहीं नवजात को जन्म दिया। बाढ़ के उमानाथ मोहल्ले की रहने वाली ममता देवी ई-रिक्शा से अस्पताल आई थी लेकिन ई-रिक्शा चालक ने उसे अस्पताल के पुराने भवन के पास ही छोड़ दिया। जहां से लगभग 100 मीटर की दूरी तक वह पैदल आई और इस दौरान एक महिला परिजन भी उसके साथ थी। तभी अचानक महिला अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन की प्रवेश द्वार की सीढी तक पहुंचते ही रुक गई और जब तक अस्पताल के कर्मी यह समझ पाते तब तक प्रसूति महिला वही लेट गई और उसकी सहयोगी महिला ने उनका ढाढस बांधते रही। आधे घंटे बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया इसके बाद अस्पताल के सीढ़ी पर ही महिला ने बच्चें को जन्म दिया वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर स्तब्ध रह गए, बच्चा को जन्म देने के बाद महिला अस्पताल के भीतर गई जहां उनकी जांच की जा रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *