
गिरिडीह जिले के पाचम्बा थाना क्षेत्र के नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार छेड़छाड़ करने और 24 मई को गलत इरादे से काम करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया। पीड़िता छात्रा घर लौटकर पढ़ाई करने से मना कर दिया। जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पाचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और कई अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी प्रिंसिपल से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी है और आरोपी प्रिंसपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.. यह बेहद गंभीर मामला है जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है।
