रोजगार सेवक की मौत मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, अफवाहों पर लगा विराम

Spread the love

चतरा में रोजगार सेवक राजेश शर्मा की मौत को लेकर फैली तरह-तरह की चर्चाओं के बीच पुलिस ने जांच तेज करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह एक शादी समारोह से लौटते समय पिकअप वाहन में लटककर आ रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन जांच के क्रम में मिले तथ्यों के आधार पर इन अफवाहों पर विराम लगने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

राजेश शर्मा के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें सरल स्वभाव और सौम्य विचारों वाला व्यक्ति माना जाता था। इस घटना से शहरवासी गहरे दुख में हैं। वहीं, परिजन अब भी मामले की गहन जांच और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक की पत्नी के भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था की जाए तथा परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *