जमशेदपुर को मिला नया डीसी: IAS राजीव रंजन ने संभाला पदभार, विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर फोकस

Spread the love

जमशेदपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है, जहां जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने आज आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया है।
जमशेदपुर के नये उपायुक्त के रूप में राजीव रंजन ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से जिम्मेदारी ली। राजीव रंजन इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित थे और अब पूर्वी सिंहभूम जिले की कमान संभालेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साफ करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
नए उपायुक्त के रूप में राजीव रंजन के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *