हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरकत में पुलिस, माता-पिता का लिया गया डीएनए सैंपल

Spread the love

बोकारो में पुष्पा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आ गई है। पिंडराजोरा थाना पुलिस आज पुष्पा के माता-पिता को डीएनए सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों का सैंपल लिया गया।
दरअसल, आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें राज्य के डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और एसआईटी टीम को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर डीएनए रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही कोलकाता में डीएनए टेस्ट कराने और रिम्स में बरामद नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराने का भी निर्देश दिया गया है।
इधर, पुष्पा के माता-पिता का कहना है कि पुलिस उन्हें केवल डीएनए सैंपल लेने के लिए लाई है, लेकिन अब तक मौके से बरामद कपड़ों या अन्य सामान की पहचान नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले के मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *