खरकाई नदी के चेक डैम में दो छात्रों की डूबने से सनसनी, रेस्क्यू में देरी पर सवाल

Spread the love

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी में खरकाई नदी में बने चेक डैम में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के दो छात्र डूब गए जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. हालांकि घटना के करीब एक घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है. बताया जाता है कि तीन बच्चे गोडविन थॉमस, रौनक़ भारद्वाज और प्रशांत कुमार स्कूल से भागकर यहां पहुंचे थे. रौनक़ और गोडविन ने नहाने के उद्देश्य से चेक डैम में छलांग लगा दी. उधर प्रशांत ने दोनों को डूबते देख मदद के लिए नदी में नहा रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई मगर वे असफल रहे. उसके बाद प्रशांत ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गोडविन और रौनक़ के परिजन भी मौके पर पहुंचे. जहां दोनों परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. गोडविन और रौनक़ मां- बाप का इकलौता बेटा है. रौनक़ के परिजन आदित्यापुर कॉलोनी रोड नंबर 11 में रहते हैं जबकि गोडविन के परिजन रोड नंबर 27 में रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *