भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा के बैनर तले आज उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने 23 अप्रैल को महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। महासभा के अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनकी जयंती को पूरे देश में “राष्ट्रीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग, दान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की और कहा कि यह केवल एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *