जमशेदपुर में लूट की साजिश नाकाम, चार अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के ग़दरा प्राथमिक विद्यालय के पास छापेमारी कर पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा है। इनके पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला 7 और आठ अप्रैल रात्रि करीब तीन बजे की है , जब परसुडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह, रौशन कुमार, आजाद पाल और शिवनारायण रजक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *