छोटा गोबिंदपुर LIG कॉलोनी में नोटिस से हड़कंप, 70 परिवारों पर मकान खाली करने का दबाव

Spread the love

जमशेदपुर छोटा गोबिंदपुर स्थित एलआईजी हाऊसिंग कॉलोनी मे रहने वाले 70 परिवार का उस समय होस उड़ गया, ज़ब हाऊसिंग बोर्ड का नोटिस उनके मकान तक पहुंचा, साथ ही 15 दिनों के भीतर मकान खाली कर विभाग को सूचित करने का आदेश था, विभाग का नोटिस एलआईजी हाऊसिंग कॉलोनी मे 40 से 50 वर्षो से रह रहें लोगों को मिला तब सब के सामने एक ही समस्या आन ख़डी हुई कि 40 से 50 वर्षो से ज़ब वे सभी यंहा रह रहें है तो अब वे लोग कंहा जाएंगे, सभी परिवार समस्या को लेकर हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालक अभियंता के पहुंचे, सभी 70 परिवार के लोगों ने विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाक़ात कर अपनी समस्या को रखा, जिसके बाद कार्यपालक अभियंता ने सभी को अस्वस्त किया कि जो लोग जिस फ्लैट मे रह रहें है, उसका पूरा व्योरा के साथ विभाग को एक आवेदन दें, ताकि विभाग उचित करवाई करते हुए सभी को फ्लैट को रेगुलर कर सके, जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, वंहा रह रहें लोगों ने मांग की है कि जो सरकार का राजस्व है उसे वे सभी लोग दे देंगे, मगर उनका मकान उनसे खाली नहीं करवाया जाए, पूर्व मे जो विभाग मूल्य रखा था उसी मूल्य पर सभी लोग राशि जमा कर देंगे, लोगों ने कहा कि वे लोग काफी समय से इस कॉलोनी मे रह रहें है, पूरा कॉलोनी का मेन्टनेन्स भी लोग करते है, विभाग उचित मूल्य ले ताकि सभी लोग उसे जमा कर पूर्व की भांति रह सके, वंही विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग के पास वंहा का फ्लैट खाली दिखा रहा है, मगर वंहा जाँच किया गया तो सभी फ्लैट मे काफी दिनों से लोग रहते आ रहें है, सभी लोगों को नोटिस भेज कर कारण जानने का प्रयास किया गया, फ्लैट मे रह रहें लोग कारण बता देंगे तो विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी, विभाग के एमडी का जो आदेश होगा उस प्रकार सभी को रेगुलर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *