
कदमा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू करूआ उर्फ लोलो भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय 2 मनोज ठाकुर ने बताया कि कदमा सोनारी लिंक रोड के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका जांच के दौरान पाया गया कि बाइक में जो नंबर प्लेट लगी है वह फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कुल तीन बाइक को भी बरामद किया गया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
