आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक: साल्डीह बस्ती में गोली चालन और हमला

Spread the love

आदित्यपुर थाना अंतर्गत साल्डीह बस्ती में 20 से 25 अपराधियों द्वारा गोली चालन और चापर से हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान बस्ती वासी और अपराधियों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे के आसपास 20 से 25 अपराधी लोह लश्कर और हथियार के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्थर बाजी की और पिस्तौल से गोली चलाने की भी कोशिश की, लेकिन बस्ती वासी का दबिश पड़ते ही अपराधी भागने लगे।

इस घटना में शामिल अपराधियों के नाम आलोक, छुटु महतो, गोविंदा, प्रेम बच्चा, चंदन बच्चा, सुदेश लंबू, सागर महतो, पवन महतो, राजू कुमार रवि नायक, शुभम महंती और अन्य व्यक्तियों का नाम शामिल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो जिंदा गोली और एक मैगजीन को जप्त कर लिया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध की अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बस्ती वासियों ने बताया कि 20 से 25 युवक अक्सर नशा में बस्ती आते हैं और लोगों को डराते और धमकाते हैं और जान से मारने की कोशिश करते हैं। गुरुवार को भी अपराधियों द्वारा फरसा से हमला किया गया था, जिसमें बस्ती के एक व्यक्ति घायल हुए थे। बस्ती वासियों ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। साल्डीह बस्ती में गोली चालन और हमले की घटना ने लोगों को डरा दिया है। घटना को लेकर बस्तियों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *