जमशेदपुर में ‘ढिशुम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन, छात्रों को मिला नया ज्ञान केंद्र

Spread the love

जमशेदपुर में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “ढिशुम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्था और सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
लाइब्रेरी की विशेषता यह है कि इसमें करीब 30,000 पुस्तकों को रखने की क्षमता है, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही यहां एक समय में लगभग 120 छात्र बैठकर शांत वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की गई है।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में छात्रों के बीच ज्ञानार्जन का प्रमुख केंद्र बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष लाभ पहुंचाएगी। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे, जिनमें इस नई सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *