बहरागोड़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत तथा टेंपो पर सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल

Spread the love
Oplus_16908288

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई, इस दौरान खण्डामौदा निवासी टेम्पू चालक हाराधन पाईकिरा उम्र 35 साल की मौके पर मौत हो गई है. बताया गया कि उक्त टेम्पू चालक ने अपना टेंपो पर सवारी बैठा कर गोपीबल्लापुर जा रहा था उसी दौरान खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने टेंपो के पीछे से बड़ा ट्रक धक्का मार देने से टेंपो और नियंत्रित हो गई उसका चालक दाहिने की ओर गिर जाने से उसके शिर के ऊपर गाड़ी का पहिया गुजर जाने से मौके पर मौत हो गई.

टेम्पू के अंदर कुल 5 लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद टेंपो पलट जाने से टेंपो के अंदर बैठे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए उन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर सबका इलाज जारी है.

दूसरी और मौके पर बरसोल पुलिस पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया गया की धक्का देने वाला ट्रक मौके पर से फरार हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *