रांची में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सिपाही की मौके पर मौत

Spread the love
Oplus_16908288

राँची जिले के रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के पास सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही झारखण्ड हाईकोर्ट में तैनात थी और अपनी ड्यूटी में जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महिला सिपाही सड़क पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने मामले की जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *