बाड़ेगोडा में सरकारी जमीन पर विवाद, उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर मंडराया संकट

Spread the love

जमशेदपुर के बाड़ेगोडा (दक्षिण हलुदबनी ग्राम पंचायत) क्षेत्र में सरकारी भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि का विवरण थाना संख्या-1165, खाता संख्या-1000, प्लॉट संख्या-2366 एवं रकबा 39 डी. के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर पंचायत मंडप, घुमकुड़िया भवन, विकास भवन सहित कई सरकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। हाल ही में 20 फरवरी 2026 को इसी स्थल पर उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया गया है।
हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों—मानिक मलिक, राजू स्वर्णकार, राहुल दास, राकेश दास एवं नीलकांत स्वर्णकार—द्वारा उक्त भूमि पर निजी स्वामित्व का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग निर्माण कार्य में लगे संविदाकार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कार्य बाधित हो रहा है और परियोजना अधर में लटकने की स्थिति में पहुंच गई है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर दावा किया जा रहा है, उसका सीमांकन पूर्व में 3 मई 2025 को सरकारी अमीन नवीन महतो द्वारा विधिवत कराया गया था। उस समय बड़ी संख्या में ग्राम सभा के महिला-पुरुष उपस्थित थे और किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई थी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए महत्वपूर्ण उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *