
सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक कुमारी युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति तथा अन्य परिजनों ने मारपीट कर युवक शैलेश कुमार की हत्या कर दी। शैलेश पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था। इस घटना की सूचना जैसे ही शैलेश के पिता लाल बदन सिंह को लगी। उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस के साथ जब महिला के घर पहुंचे। जहां उसके पुत्र 28 वर्षीय शैलेंद्र की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप महिला रागिनी मिश्रा के पति दद्दू मिश्रा पर लगी है। मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र शैलेंद्र हमेशा फोन पर शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से बातचीत किया करता था। पहले तो पता चला कि शैलेंद्र पेशाब करने घर से निकला है, लेकिन बाद में पता चला कि देर रात गांव की ही महिला रागिनी के बुलाने पर वह उसके घर चला गया था। जहां पकड़े जाने पर महिला रागिनी मिश्रा के पति तथा घर के अन्य लोगों ने मिलकर शैलेंद्र के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
