
पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल हैं। हादसा नगरनबी रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर हुआ। आरपीएफ के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय पर गुजर रही थी, तभी तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
