जमशेदपुर के जुगसलाई में छेड़खानी विवाद ने लिया सामुदायिक तनाव का रूप, घरों पर हमला

Spread the love

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत नया बाजार मुहल्ला में मंगलवार को खास समुदाय के युवक द्वारा खास समुदाय की युवती को छेड़ने का विरोध करना हिन्दू समुदाय के लोगों को भारी पड़ गया है. जहां खास हिन्दू समाज के लोगों के घर पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल की तैनाती कर जांच शुरू कर दी है. इधर हिंदू समुदाय के लोग उन्हें थाने पर हंगामा शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के युवक- युवती नया बाजार से होकर जा रहे थे. इसी दौरान युवक द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ किया गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इधर लड़की को छेड़छाड़ करता देख हिंदू समुदाय के लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. उसके बाद गद्दी मोहल्ला के लोगों ने हिंदू समुदाय के घरों पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और मौके पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी है. उधर घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *