जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को 20 फरवरी 2026 को गुप्त सूच ना प्राप्त हुई कि जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के पास कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के कुछ सदस्य अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और शहर के व्यवसायियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।
डीएसपी लॉ इन ऑर्डर तौकीर आलम बताया कि मनीष सिंह गिरोह के सदस्य जुगसलाई सहित जमशेदपुर के कई व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी वसूलते हैं और वसूली गई रकम गिरोह के सरगना मनीष सिंह तक पहुंचाते हैं
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई रेलवे ब्रिज के समीप दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह (28 वर्ष), तथा दीपक सिंह (30 वर्ष), जुगसलाई, का रहने वाले हैं
पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुगसलाई थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 20.02.2026 के तहत धारा 111 बीएनएस एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
रौशन सिंह के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
दीपक सिंह के पास से दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन।
आपराधिक इतिहास:
रौशन सिंह के खिलाफ पूर्व में जुगसलाई थाना कांड संख्या 119/2023 (धारा 387/34 भा.द.वि.) दर्ज है।
वहीं दीपक सिंह के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जुगसलाई और सोनारी थाना के गंभीर धाराओं से संबंधित कांड शामिल हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। शहर के व्यवसायियों में पुलिस की इस कार्रवाई से राहत की भावना देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *