वार्ड 18 में चुनावी सरगर्मी तेज, पंचम गुप्ता बोले—जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

Spread the love

जमशेदपुर निकाय चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

इसी कड़ी में जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी पंचम गुप्ता ने चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जा रहा है। चुनाव मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सक्रिय जरूर हैं, लेकिन मुद्दा केवल क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान है।

पंचम गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ उनका वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। वे हमेशा वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, पेयजल और सफाई—को लेकर मुखर रहे हैं। जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के कारण उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या 18 की जनता विकास और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान करेगी। फिलहाल वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हैं और प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *