जमशेदपुर के 40 किसान हाई-टेक खेती सीखने नोएडा रवाना

Spread the love

जमशेदपुर राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जमशेदपुर से 40 किसानों का एक जत्था आज उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना किया गया। यह सभी किसान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ नोएडा में 5 दिनों का एक्सपोज़र टूर करेंगे, जहाँ उन्हें हाई-टेक तकनीक से खेती की जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान खास तौर पर मशरूम, पाइनएप्पल और शिमला मिर्च की आधुनिक खेती तकनीक सीखेंगे। जिला मुख्यालय से आज इन किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला का इलाका खेती के लिए काफी उपजाऊ है, लेकिन नई तकनीक और उन्नत पौध संरक्षण की जानकारी सीमित है। इसी कारण किसानों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के लिए यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस जत्थे में महिला और पुरुष दोनों किसान शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद किसान अपने-अपने क्षेत्रों में आधुनिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएंगे और अपनी आमदनी के नए स्रोत तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *