गोलमुरी में बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रचते 7 आरोपी हथियारों संग गिरफ्तार

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के सबिना कॉलोनी में एक कमरे में बैठकर अपराध की योजना बना रहे सात आरोपियों को पुलिस ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में किया. गिरफ्तार आरोपियों में कपाली डांगुडीह, धतकीडीह, गोलमुरी मुस्लिम बस्ती, हिंदू लाइन और सबिना कॉलोनी के युवक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल, कुल 7 जिंदा गोलियां, एक स्कॉर्पियो, चापड़, भुजाली, चाकू और 22,500 रुपये नकद बरामद किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *