
जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर निवासी उदय सिंह ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर बड़ा कदम उठाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार उन्होंने मानगो स्थित नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उन्हें सुरक्षित पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मानगो थाना की पुलिस ने उदय सिंह को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी होने पर ऐसा कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या प्रशासन से संपर्क
