टाटानगर में ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो दबोचे गए

Spread the love

जमशेदपुर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के रहने वाले बताए गए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुटी के निर्देश पर गुरुवार की रात RPF उड़नदस्ता दल की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध गांजा को रूपरा रोड स्टेशन से लेकर आए थे और इसे टाटानगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचाया। यहां से वे पटना के रास्ते बेतिया जाने की योजना बना रहे थे, ताकि वहां गांजा की आपूर्ति की जा सके।

लाइव विजुअल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *