
जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. इस दौरान उपायुक्त ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद कर उनका हाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर अस्पताल अधीक्षक एवं चिकित्सकों को जरूरी दिशा- निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई मामले उनके संज्ञान में आए हैं. शिफ्टिंग के बाद अस्पताल अब पूरी तरह से संचालन मोड में आ चुका है. जरूरी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है पानी की समस्या को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक एवं मानगो नगर निगम को निर्देशित किया गया है. दोनों को आपसी संबंध में स्थापित कर गर्मी से पूर्व अस्पताल में पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान उपायुक्त ने करीब 1 घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों और कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया.
