RPF की बड़ी कार्रवाई: टाटानगर में चलती ट्रेन से चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया

Spread the love

जमशेदपुर टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) चक्रधरपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक मोबाइल चोर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई RPF के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर RPF उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी अकीबुर रहमान मंडल उर्फ अकीर अली मंडल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे उसने कुछ दिन पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से एक अनजान यात्री से चोरी किया था। RPF के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का चोर है और इससे पहले भी यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में तीन बार रेल थाना टाटानगर से जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *