जेबा खान का निष्कासन सही फैसला, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: शमशेर खान

Spread the love

कांग्रेस पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मानगो नगर निगम की मेयर पद की प्रत्याशी जेबा खान को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाना एक कठोर लेकिन पूरी तरह से सही और अनुशासित निर्णय है।
यह बात कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शमशेर खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कही।
शमशेर खान ने कहा कि यह निर्णय उन सभी नेताओं के लिए एक कड़ा संदेश है, जो पार्टी हाईकमान के आदेशों की अवहेलना कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया था और इसकी जानकारी जेबा खान को समय रहते दे दी गई थी।
इसके बावजूद, पार्टी के निर्देशों के अनुसार नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी जेबा खान ने अपना नाम वापस नहीं लिया।
इस स्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उनके निष्कासन का निर्णय लिया गया।
जिला प्रवक्ता ने दो टूक कहा कि पार्टी सर्वोपरि है, और जो भी नेता पार्टी के फैसलों को नहीं मानता, उसके लिए संगठन में कोई स्थान नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी की मर्यादा तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पूरी तरह जायज़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *